

धमतरी, 1 जून (Udaipur Kiran) । दैनिक दिनचर्या में साइकिल के उपयोग को शामिल कराने के उद्देश्य से एक जून रविवार को सुबह साढ़े सात बजे साइकिल रैली निकाली गई। रैली गांधी चौक से निकलकर गोलबाजार, घड़ी चौक, देवश्री टॉकीज रोड, शिवचौक, सेंचुरी गार्डन से होते हुए पुनः गांधी चौक में समाप्त हुई।
साइकिल रैली आयोजन में मुख्य अतिथि धमतरी अनुविभागीय अधिकारी पीयुष तिवारी थे। अध्यक्षता सूरज बंछोर तहसीलदार धमतरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में जितेन्द्र डहरे नायब तहसीलदार धमतरी, लक्ष्मण साहू अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ, रितिका यादव अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संध, अशोक सिन्हा अध्यक्ष जिला कराते संघ, सत्येन्द्र शर्मा, यूथ हास्टल से हुकुमचंद मिन्नी, रमेश देव, मनीष चंद्राकर, योगेश गुप्ता, पीपी चौधरी, धनंजय सोनकर, काजल मुंजवानी, विजय अग्रवाल, सुदर्शन गुप्ता आदि अतिथि के रूप उपस्थित हुए।
सायकल रैली का शुभारंभ अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर किया। अतिथियों ने दैनिक जीवन में खेल एवं फिटनेस महत्व को बताया गया एवं दैनिक दिनचर्या में साइकिल का उपयोग को अधिक से अधिक करते हुए निरोगी जीवन का महत्व बताया। उक्त साइकिल रैली में सुरेश साहू, आकाश गिरी गोस्वामी, एलके साहू, अमरजीत बेदी, शिवा प्रधान, रवि साहू, भूपेन्द्र मानिकपुरी, कुंदन सिंह ठाकुर, विकास सिंह ठाकुर, लीना यादव, टिकेश्वर निर्मलकर, राजकुमार सिन्हा, सुनील सिन्हा, संदीप सिन्हा, वैभव रणसिंह, ओंकार पटेल, गोपेश साहू, सतीश साहू, गिरीश गजपाल, देवेन्द्र यादव, शेषनारायण गजेन्द्र, टी.आर.ध्रुव, परमानंद साहू, ममता ठाकुर, निर्मला सिन्हा, हुमिता साहू आदि का आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
साइकिल रैली में अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय खिलाड़ी, स्थानीय नागरिक, विद्यार्थियों, युवाओं आदि लगभग 200 लोग सम्मिलित हुए। आयोजन में शिक्षा विभाग, नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त है। जेपी देव सहायक खेल अधिकारी जिला धमतरी ने आभार व्यक्त किया।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
