– बगावत कर रही प्रीती मल्होत्रा की छुट्टी
चंडीगढ़, 01 जून (Udaipur Kiran) । पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने रविवार को पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। महिला विंग अध्यक्ष ने आज सुबह ही पार्टी के विरूद्ध मोर्चा खोला था। अब अमनदीप कौर को आआपा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
पटियाला में रविवार को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने धरना दिया था। इस धरने की अगुआई प्रीति मल्होत्रा कर रही थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में बाहरी लोगों को कमान दी जा रही है। उनका कहना था कि यह सांकेतिक धरना है। इसके बाद पूरे पंजाब में धरने होंगे, जबकि स्थानीय वर्करों की अनदेखी हो रही है। प्रीती मल्होत्रा दिल्ली के नेताओं के पंजाब में बढ़ते हस्तक्षेप के विरूद्ध आवाज उठा रही थी।
इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज एक पत्र जारी करके अमनदीप कौर को महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। अमनदीप कौर अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष के पद थी। प्रीती मल्होत्रा के विरूद्ध कार्रवाई करके आम आदमी पार्टी ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कठोर अनुशासनात्मक संदेश दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
