Uttar Pradesh

रानी अहिल्याबाई सदैव सनातन एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ आगे बढ़ीं : राजेश यादव

भाजपा मुरादाबाद जिला इकाई के अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते जिला प्रभारी राजेश यादव।

मुरादाबाद, 1 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को पुण्यशोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। विषय की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सदैव सनातन एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ आगे बढ़ती रहीं।

मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि अहिल्याबाई होलकर की गाथा से अनेकों अनेक महिलाओं ने उनका सहयोग के साथ अपने जीवन में आगे बढ़कर समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण करती गई। देश की पूर्व सरकारों ने हम सबको उनके जीवनकाल के इतिहास से दूर रखा। परन्तु देश में 2014 के बाद देश की महिलाओं ने अपने वोटों की ताकत से राजनीति का तख्ता पलटा और भाजपा के पक्ष में वोट क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की राजनीति का कार्य भार दिया। वर्ष 2014 से अब तक महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं को उनकी शक्ति से अवगत कराया और आज मजबूती के साथ देश की राजनीति में अपना स्थान प्राप्त किये हुए हैं।

अधयक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की क्षेत्रीय पार्टी सपा, बसपा की सरकारों ने सदैव महिलाओं पर अत्याचार और उनको निर्बल बनाने का कार्य किया। परंतु उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजनीति को बदलने का कार्य किया। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया।

मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया। बैठक में जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, गौ रक्षा सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, राजपाल सिंह चौहान, सुरेश सैनी, अनिल चौधरी, चौधरी हुकम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, आदेश चौधरी, नवीन चौधरी, चकित चौधरी, आदित्य सांख्यधर, मयूर भाटिया, अरुण पंडित, सुमन देवी, सत्येंद्र चौधरी, लवी चौधरी, काशीष चौहान, पूजा राघव, शशि चौहान, अमन ठाकुर, डॉ राम किशोर सिंह, राजकुमार त्यागी, वीर सिंह सैनी, सोमवीर सिंह, संजय विश्नोई, ऋतिक बिश्नोई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।————–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top