Haryana

सोनीपत: ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, साथी घायल

सोनीपत, 1 जून (Udaipur Kiran) । अडानी कंपनी के सुपरवाइजर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई

जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कर्मचारी ड्यूटी के बाद अपने कमरे

की ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक

वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गौतम मंडल के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर

जिले का रहने वाला था। उसके साथ सर्वेश प्रजापति निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश भी घायल

हुआ है। यह हादसा गोहाना क्षेत्र में 31 मई की रात हुआ जब दोनों कर्मचारी सड़क पार

कर रहे थे। शिकायतकर्ता राजीव मंडल ने पुलिस को बताया कि वे दोनों अडानी

कंपनी में सुपरवाइजर थे और ड्यूटी समाप्त होने के बाद कमरे लौट रहे थे।

पानीपत की दिशा

से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। गौतम को गंभीर हालत में सरकारी

अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्वेश की

स्थिति गंभीर होने पर उसे खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। राजीव मंडल ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण

यह हादसा हुआ। चौकी मुंडलाना पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला

दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही

है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top