West Bengal

सर्पदंश से गृहिणी की मौत

सिलीगुड़ी, 01 जून (Udaipur Kiran) । सांप के काटने से एक गृहिणी की मौत हो गई। नक्सलबाड़ी के जोतिया जोत से रविवार को सामने आई है। मृतक गृहिणी का नाम कविता रॉय है। घटना से इलाके में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गृहिणी शनिवार दोपहर अपने घर के सामने खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने गई थी। उसी समय एक सांप ने गृहिणी को डस लिया। उस समय गृहिणी कुछ समझ में नहीं पाई थी। देर रात जब गृहिणी की हालत बिगड़ी तो उसे नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर गृहिणी को नक्सलबाड़ी अस्पताल से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सा के दौरान गृहिणी की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद रविवार दोपहर स्थानीय लोगों की नजर सांप पर पड़ी। खबर मिलते ही टुकरियाझार वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top