Haryana

हिसार : नगर निगम ने हमारा प्यार हिसार संस्था के साथ चलाया सफाई अभियान

महा अभियान के तहत सफाई कार्य में लगे पार्षद, कर्मचारी व अन्य नागरिक।

साउथ बाईपास से सेक्टर 9-11 तक महा अभियान के तहत की गई सफाई

हिसार, 1 जून (Udaipur Kiran) । नगर निगम एवं

हमारा प्यार हिसार की ओर से रविवार को डाबड़ा रोड से साउथ बाइपास से लेकर सेक्टर

9-11 मोड तक संयुक्त महा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल

सिंह, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद डॉ. सुमन यादव, सीएसआई राजकुमार, एएसआई कपिल, एएसआई

राहुल, दरोगा सुधीर सहित सफाई कर्मचारी व हमारा प्यार हिसार संस्था के सदस्य मौजूद

रहे।

सफाई महा अभियान की शुरूआत तोशाम रोड साउथ बाईपास से की गई। इस दौरान सड़क के

दोनों ओर मिट्टी को उठाया गया। इसके साथ डिवाइडर लगती झाड़ियों व छोटी कीकर को हटाया

गया। इसके साथ ही ट्री ट्रिमिंग मशीन से वृक्षों की ट्रिमिंग की गई। जेसीबी की सहायता

से मिट्टी को समतल किया गया। सफाई की मशीनों से रोड की सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों

ने सड़क व उसके साथ की सफाई की गई। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ हमारा प्यार हिसार

के संस्था के सदस्यों ने भी इस सफाई महा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान संस्था

के सभी सदस्यों ने श्रमदान किया।

संयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज

के आदेशानुसार इस प्रकार के सफाई अभियान समय-समय पर चलाए जाते है। ऐसे सफाई अभियान

में सामाजिक संस्था, धार्मिक संस्था और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। स्वच्छ

अभियान का उद्देश्य सफाई के साथ-साथ स्वच्छ का संदेश भी देना है। इसके साथ-साथ लोगों

को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

सफाई महाअभियान के दौरान हमारा प्यार हिसार संस्था के सदस्य सुशीला खरींटा,

जितेंद्र बंसल, रमेश कुमार, आदेश मलिक, ईशा, एकता नेगी, मनदीप पूनिया, एसके गर्ग, विजय

कादियान, राजेन्द्र गहलोत, राज वर्मा, राजन वर्मा, भाविका, दीपा, युद्धवीर सिंह, कमल

भाटिया, हरीश भाटिया, ममता चंद्रा, पुष्पा, अंजलि, अंकित गर्ग और महिपाल यादव, पूर्वी

यादव, विरेन्द्र सिंह, सौम्या, योगिता, याशवी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top