Assam

प्रदेश भाजपा का मुखपत्र ‘असमिया बीजेपी वार्ता’ का विमोचन

प्रदेश भाजपा का मुखपत्र ‘असमिया बीजेपी वार्ता’ का विमोचन करते हुए प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा तथा अन्य।

गुवाहाटी, 1 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के राज्यिक मुख्यालय ‘अटल बिहारी वाजपेयी भवन’ में आज जून महीने के ‘असमिया बीजेपी वार्ता’ के नए अंक का औपचारिक विमोचन किया गया। यह विमोचन पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर ‘असमिया बीजेपी वार्ता’ संकलन समिति के सदस्य व भाजपा असम प्रदेश के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. देवजीत महंत की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बरुवा ने कहा कि भाजपा एक विशिष्ट चरित्र वाली राजनीतिक पार्टी है, जिसकी नींव हजारों वर्षों की सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस मुखपत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पार्टी के दर्शन, विचार और आदर्श भी प्रतिबिंबित होते हैं।

बरुवा ने यह भी कहा कि यह मुखपत्र असम प्रदेश भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को वैचारिक सामग्री प्रदान करने में सक्षम होगा। उल्लेखनीय है कि इस बार से हर अंक में भाजपा असम प्रदेश के पूर्ववर्ती अध्यक्षों की जीवनियां क्रमवार प्रकाशित की जाएंगी।

इस बार के अंक में प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष कर्नल उमानाथ शर्मा की जीवनी प्रकाशित की गई है। आज के विमोचन समारोह में भाजपा असम प्रदेश के मीडिया पैनलिस्ट ब्रजन महंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top