Madhya Pradesh

नशे के विरुद्ध लड़ाई में मैं साथ हूँ : मंत्री पटेल

प्रहलाद पटेल

भोपाल, 31 मई (Udaipur Kiran) । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कहा कि नशे के विरुद्ध एवं उसकी रोकथाम के लिए हमें संकल्प लेकर अभियान चलाना चाहिए। ऐसे संस्थान या लोग जो समाज को नशे से मुक्त कराने के लिए संकल्पित हैं, मैं उनके साथ हूं। मैं अभिनंदन करता हूं।

मंत्री पटेल ने कहा कि हर प्रकार के नशे का प्रतिरोध किया जाना चाहिए। नशे के खिलाफ लड़ाई में संकल्पित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नशे के विरोध में उत्कृष्ट कार्य के लिये कायस्थम संस्था की प्रशंसा की। मंत्री पटेल ने नशे की रोकथाम के लिए संचालित नशा मुक्ति केंद्र और नशे के विरुद्ध अभियान चलाने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया। प्रारंभ में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने शरद श्रीवास्तव के छाया चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समाजसेवियों से कहा कि कहने से ज्यादा करने में विश्वास करें, तभी इस अभियान में सफल होंगे। वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव ने कहा कि दृश्य माध्यम से मनुष्य ज्यादा प्रभावित होता है। यह प्रदर्शनी नशे के विरोध में एक सार्थक पहल है। कायस्थम के अध्यक्ष श्री प्रलय श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों को संस्था की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने दुष्यंत संग्रहालय पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित छायाचित्रों की प्रशंसा की।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top