
मुरादाबाद, 31 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के तत्वावधान में पुण्यशोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। विषय की प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने प्रस्तुत की।
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का समस्त जीवन हमें शिक्षा देने वाला है।
सतपाल सिंह सैनी ने आगे कहा कि अहिल्याबाई ने 3135 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। धर्म के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति कर्तव्य परायणता हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है। अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन्होंने अपने जीवन से इतिहास रचा है।
सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है उसमें हम सभी का योगदान भी जरूरी है।
विशिष्ठ अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर ने पर्यावरण, धर्म, संस्कृति, समाज के बारे में सोचा और कार्य किया। रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, सरोजनी नायडू, कल्पना चावला, बेगम हजरत महल, मैरी क्यूरी, सुचेता कृपलानी, विजय लक्ष्मी पंडित जैसी मातृ-शक्तियों को आदर्श मानें, इनके बारे में पढ़ें, इनके बारे में जानें।
जिगिसा सिंह को अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान के तहत हुई आनलाइन प्रतियोगिता में विजयी होने पर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने व संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के महानगर संयोजक विशाल त्यागी ने किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के महानगर संयोजक विशाल त्यागी, सह संयोजक राहुल शर्मा व नवदीप टंडन, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ विजय लक्ष्मी पंडित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, साध्वी गीता प्रधान, गिरीश वर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप, अजय वर्मा, हेमा खत्री, शीतल राजपूत, सुरेंद्र बिश्नोई, हरिओम सैनी, सुमित चौहान
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
