Bihar

बिहार प्रदेश भाजपा में 35 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

पटना, 31 मई (Udaipur Kiran) । बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन में आज देर शाम फेरबदल करते हुए 35 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल की ओर से घोषित नई टीम में सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व एवं युवा के साथ अनुभवी चेहरों के मेल पर विशेष ध्यान दिया गया है।एक कोषाध्यक्ष एवं दो सह कोषाध्यक्ष संगठन के रणनीतिक पदों पर प्रभावशाली एवं अनुभवी के साथ पुराने चेहरों को प्राथमिकता दी गई है।

पार्टी में 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश मंत्री, पांच प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष एवं दो सह कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है।

महिला मोर्चा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी ने पदोन्नति दी है। इसमें लाजवंती झा एवं धर्मशीला गुप्ता के नाम सम्मिलित है।

इसी तरह अनामिक पासवान की भी पहली बार उपाध्यक्ष बनाई गईं हैं। नई टीम में सिद्धार्थ शंभू, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, अमृता भूषण, धर्मशीला गुप्ता, सरोज रंजन पटेल समेत धीरेंद्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा, अशोक सहनी और अनामिका पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिवेश राम, राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा एवं राकेश कुमार को महामंत्री बनाया गया है। राकेश तिवारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, आशुतोष शंकर सिंह और नितिन अभिषेक को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

14 प्रदेश मंत्री बने

संतोष रंजन राय, रत्नेश कुमार कुशवाहा, संजय गुप्ता, त्रिविक्रम सिंह, धनराज शर्मा, नंदलाल चौहान, रीता शर्मा, भीम साहू, अजय यादव, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, मनोज सिंह, शोभा सिंह और पूनम रविदास को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top