Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान : जिलाध्यक्ष

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्त्ता का धन्यवाद करते जिलाध्यक्ष

कानपुर, 31 मई (Udaipur Kiran) । विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर आगमन पर व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए दिन रात मेहनत कर पूर्ण अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया है।

यह बातें शनिवार को कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने उत्तर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानपुर आगमन की व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कही।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता ने कानपुर उत्तर जिले के एक एक कार्यकर्ता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। आप ने अपने कठिन परिश्रम से साबित कर दिया कि परिस्थिति कुछ भी हो उत्तर जिले का कार्यकर्ता हर कार्यकम को सफल कर सकता है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, आकाश शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, सीमा एम बी ए, आनंद मिश्रा, रोहित साहू सुनील जायसवाल, सुनीता गौड़, विधि राजपाल आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top