HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 01 जूनः नेपाल कभी नहीं भूल सकता राजमहल का सामूहिक नरसंहार

नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए थे। फोटो-फाइल

विश्व इतिहास में 01 जून की तारीख नेपाल के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं । 2001 में 01 जून को नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए थे। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने। 01 जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। नरगिस का जन्म 01 जून को ही हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1819: बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।

1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।

1930: भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वीटी और पुणे के बीच शुरू किया गया।

1955: अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।

1964: नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।

1979: रोडेशिया में अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत। घोषणा हुई कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।

1980: टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।

1992ः भारत एवं इजराइल के बीच हवाई समझौता।

1999: मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन कब्रों की खोज

1999: अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2001: नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की हत्या। युवराज दीपेन्द्र ने कियाआत्महत्या का प्रयास। ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

2004: इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नए राष्ट्रपति बने।

2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

2006: चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।

2006: ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इनकार किया।

2008ः अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन।

2008ः अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

2010ः अक्षरधाम आतंकी हमले के केस में गुजरात हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। निचली अदालत ने 2006 में तीन आरोपितों को फांसी, एक को उम्रकैद, एक को 10 वर्ष की सजा और एक को पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर 2002 में हुए आतंकी हमले में 33 लोग मारे गए थे।

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

जन्म

1929: फिल्म मदर इंडिया में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वालीं नरगिस दत्त।

1938ः समकालीन कवि एवं लेखक बलदेव वंशी।

1972ः भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय श्रम और रोजगारमंत्री मनसुख मंडाविया।

1975ः भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी।

1991ः भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़।

निधन

1969ः पंजाब और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली।

1996ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी।

1987ः प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और उर्दू लेखक ख्वाजाअहमद अब्बास।

2001ः नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह।

2020ः प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से वाजिद खान।

महत्वपूर्ण दिवस

-अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस।

-विश्व दुग्ध दिवस।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top