Uttar Pradesh

सर्व समाज की हितचिंतक थीं अहिल्याबाई होल्कर :  राजेश मिश्रा

फोटो

देवरिया, 30 मई (Udaipur Kiran) । पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त भटनी नगर पंचायत क्षेत्र के पंचायत सभागार में आज महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर सर्व समाज की हितचिंतक थीं।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग तपस्या, धार्मिकता परोपकार व प्रशासन के लिए अनुकरणीय रहा। न्याय, दया और धर्म के प्रति उनके मन में अगाध श्रद्धा थी। गरीबों की सेवा, जलाशयों का निर्माण, मंदिरों का निर्माण और सैनिक कुशलता के साथ उन्होंने अपने राज्य की ईमानदारीपूर्वक सेवा और सुरक्षा किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसी महान विभूति को भारतीय जनता पार्टी ने अभियान चला कर उचित सम्मान दिया है, जिसकी वो हकदार हैं। हम सभी को खासकर महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आशा ओझा, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रतीक कुमार, भोला गुप्ता, मनोज वर्मा उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Most Popular

To Top