Uttrakhand

देसंविवि पहुंचे निर्वाचन आयुक्त डॉ. जोशी

निर्वाचन आयुक्त का स्वागत

हरिद्वार, 30 मई (Udaipur Kiran) । भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त डॉ. विवेक जोशी सपरिवार देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचे। देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने उनका स्वागत किया।

निर्वाचन आयुक्त डॉ. जोशी देसंविवि के प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की उन्नति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने देसंविवि के विभिन्न प्रकल्पों का अध्ययन किया और इसे युवाओं के विकास के लिए उत्तम बताया।

डॉ. चिन्मय पण्ड्या और डॉ. विवेक जोशी के बीच विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। डॉ. जोशी ने विश्वविद्यालय की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं देश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने में देसंविवि की भूमिका को सराहा।

डॉ. पण्ड्या ने डॉ. जोशी को युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों और देसंविवि की स्थापना के उद्देश्यों से अवगत कराया और युगऋषि रचित युगसाहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top