Haryana

हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी, खाली करवाकर चलाया गया सर्च अभियान

सचिवालय में जांच करता डाॅग सकवायड

चंडीगढ़, 30 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा सिविल सचिवालय तथा चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकीभरा मेल मिला है। इसके बाद तीन घंटे तक दाेनाें जगहाें पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

बताया गया कि शुक्रवार को सीआईडी के सीनियर अधिकारियों को एक मेल मिला है, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर फिदायीन हमले होंगे। यह हमले तीन बजे किए जाने का दावा किया गया था। यह मेल मद्रास टाइगर के नाम से भेजी गई थी। सचिवालय में मुख्यमंत्री तथा अन्य सभी मंत्रियों के अलावा विभागीय अधिकारियों के कार्यालय हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सचिवालय में अनाउंसमेंट कराकर पूरी इमारत को खाली करवाया गया। चंडीगढ़ पुलिस तथा हरियाणा पुलिस की टीमों ने बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

बताया गया कि जिस समय धमकी का मेल आया, उस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी आवास पर नहीं थे। वह रोहतक के पहरावर गांव में परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में गए हुए थे। इस बीच चंडीगढ़ पुलिस की जांच पड़ताल की क्लीयरेंस मिलने के बाद सचिवालय में कामकाज सामान्य हुआ। एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ में सचिवालय तथा सीएम आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top