HimachalPradesh

300वीं जयंती पर कांगड़ा भाजपा ने किया वीरांगना अहिल्याबाई को नमन

संगोष्ठी के दौरान मौजूद भाजपा नेता।

धर्मशाला, 30 मई (Udaipur Kiran) ।

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा द्वारा शाहपुर के रैत में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान, उनके जीवन मूल्यों और समाज सेवा में उनके अमूल्य कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

नारी शक्ति का प्रतीक थीं अहिल्याबाई : वंदना योगी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वीरांगनाओं, संतों और समाज सुधारकों को स्मरण कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं, जिन्होंने शासन, धर्म, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए।

महिला सशक्तिकरण में अहिल्याबाई की भूमिका अहम : पवन काजल

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण, धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा देना और उनके आदर्शों को समाज में प्रसारित करना है। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। संगोष्ठी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज के समाज को भी अहिल्याबाई होल्कर जैसे आदर्शों की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके और समाज में समरसता बनी रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top