Jharkhand

होटल रमादा बाय विन्धम का उद्घाटन 30 को

रामादा ग्रुप के होटल की जानकारी देते कंपनी के एमडी सहित अन्‍य

रांची, 29 मई (Udaipur Kiran) । भारत सहित विदेशों में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला रमादा बाय विन्धम ग्रुप अब रांची के बरियातू रोड में शुद्ध शाकाहारी होटल खोल रहा है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संयुक्त रूप से करेंगे। उक्त जानकारी होटल रमादा बाय विन्धम के एमडी पवन बजाज और निदेशक चंद्रेश बजाज ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि रमादा बाय विन्धम ग्रुप का देश विदेश में 9300 से अधिक होटल हैं। रमादा बाय विन्धम अब रांची वासियों की सुविधा के लिए होटल रमादा बाय विन्धम खोल रहा है। लगभग 50 हजार वर्गफीट में फैले इस होटल में 67 बड़े डीलक्स सूट प्रीमियम रूम अत्याधुनिक सुविधा के साथ कमरे उपलब्ध हैं। वहीं, दो बड़े हॉल हैं, जो शादी विवाह, पार्टी, सामाजिक समारोह, सेमिनार के उपयुक्त स्थान हैं। इसके अलावा पांच हजार स्क्वायर फीट का वातानुकूलित हॉल के साथ शुद्ध शाकाहारी वाले होटल में लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा जाएगा। इस रेस्टोरेंट में 150 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते हैं। यहां ग्राहकों की पूर्ण सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही बेकरी की भी सुविधा उपलब्ध है। होटल की ओर से ग्राहकों का ख्याल रखते हुए बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सालगिरह के लिए स्पेशल डिश की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां एक साथ 150 की संख्या में गाड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिम, योगा सेंटर, ओपन एरिया, वॉकिंग ट्रैक की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top