
–अहिल्याबाई के कृतित्व का गौरवगान का अवसर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया : विभवनाथ भारती –अहिल्याबाई होल्कर जैसा कुशल शासक न कभी मिला, न होगा : अर्चना शुक्ला प्रयागराज, 29 मई (Udaipur Kiran) । महिलाओं के उत्थान और सम्मान का सारा श्रेय अहिल्याबाई होल्कर को जाता है। अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत थी। यह बातें मेजा और उरूवा ब्लाक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत वृहस्पतिवार को कही।वहीं नगर पंचायत शंकरगढ़ सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा “धर्मो रक्षित रक्षितः“ को चरितार्थ करने वालीं पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का गौरवगान करने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिया। अहिल्याबाई का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन, सुरक्षा को समर्पित रहा। शंकरगढ़ नगर पंचायत सम्मेलन की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला ने कहा अहिल्याबाई होल्कर जैसा कुशल शासक न कभी मिला न कभी मिलेगा। जिन्होंने विषम परिस्थितियों में सत्य-धर्म-न्याय से विना विचलित हुए प्रजा सेवा को अपना कर्तव्य समझा।
कार्यक्रम को जिला भाजपा नेता गंगाप्रसाद मिश्र, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, राजेश धनगढ, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। शंकरगढ़ की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल ने करते हुए आभार जताया। संचालन आईटी जिला प्रमुख यमुनापार सतीश विश्वकर्मा ने किया।
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
