सोनीपत, 29 मई (Udaipur Kiran) । थाना
सैक्टर-27 सोनीपत पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के
आरोप में एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल, उत्तर प्रदेश निवासी,
वर्तमान में सैक्टर-14 सोनीपत में रह रहा था।
पीड़िता ने 19 मई को थाने में शिकायत दी थी कि आरोपी
ने उसके साथ दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता
और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।थाना
सैक्टर-27 की जांच टीम, जिसमें महिला उप निरीक्षक वनीत ने महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष
बयान दर्ज कराए और काउंसलिंग करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय
में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की
गहन जांच जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
