
रांची, 29 मई (Udaipur Kiran) । इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर आईसीएल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी और प्रदेश महासचिव ललन सिंह ने इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर आईसीएल झारखंड प्रदेश में गुरुवार को कई लोगों को मनोनित किया है। दिनेश सोनी ने जिन लोगों को आईसीएल में बतौर पदाधिकारी मनोनीत किया है उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव पासवान धनबाद, राम सिंहासन शर्मा प्रदेश महासचिव बोकारो, शंकरी देवी जिला उपाध्यक्ष, देवघर संदीप कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष देवघर, महेश साव उर्फ भगतजी महासचिव, चतरा जिला चंदन कुमार सचिव, चतरा जिला दिलीप दुसाध जिला सचिव, धनबाद आर्यन सिंह जिला सचिव उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
इस मौके पर दिनेश सोनी ने कहा कि उन्हेंं उम्मीद है कि आईसीएल में गरीब और मजदूर वर्ग तक पहुंच कर सभी के अधिकार दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिर्बान भटियाचार्य के निर्देश का पालन करते हुए जो भी आदेश निर्देश मिलेगा उसे सभी निष्ठापूर्वक निभाएंगे। मौके पर उन्होंने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
