
-भाजपा महानगर अध्यक्ष व महापौर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
प्रयागराज, 28 मई (Udaipur Kiran) । अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म जयंती आयोजन के अंतर्गत 31 मई को दारागंज में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की भव्य मूर्ति का अनावरण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके निमित्त भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व महापौर गणेश केसरवानी ने पार्टी कार्यकताओं, पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 21 से 31 मई तक पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य मूर्ति का अनावरण व महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां जारी हैं।
महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। लोकमाता अहिल्याबाई का नाता भी दारागंज से रहा है। ऐसा कहा जाता है और ऐसी महान वीरांगना की मूर्ति का अनावरण प्रयागराज के लिए गर्व की बात है। इस दौरान इस दौरान चायल विधायक पूजा पाल सहित डॉ शैलेश पांडेय, प्रमोद मोदी, वरुण केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, अरुण पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
