Uttar Pradesh

जनहित कार्यों के प्रति समर्पित थी रानी अहिल्याबाई होल्कर :  दयाशंकर सिंह

फोटो

– अहिल्याबाई होल्कर से हमे लेनी चाहिए प्रेरणा : रतनपाल- मोदी सरकार में मिल रहा महान विभूतियों को सम्मान : शलभ मणि

देवरिया, 28 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त जिला पंचायत सभागार में बुधवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों स्तर पर यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का नेतृत्व उस समय प्राप्त हुआ था जब देश पर अंग्रेजों का बहुत प्रभाव था।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों मंदिरों, धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक हित में अनेकों तालाबों, बावड़ियों का निर्माण कराया। जिस विश्व प्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कराया उस महारानी की प्रतिमा की स्थापना प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में कराकर उन्हें उचित सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि न्याय, आध्यात्मिकता और समाज की सेवा ही उनकी जीवनचर्या थी। युद्ध कौशल में अत्यंत निपुण अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सुरक्षा के लिए महिलाओं की एक सेना भी तैयार किया था। हमारी संस्कृति और सभ्यता को रानी अहिल्याबाई होल्कर ने संरक्षित और सुरक्षित करने का कार्य बड़ी ही कुशलता के साथ किया।

उन्होंने कहा किउनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अहिल्याबाई होल्कर के शासन व्यवस्था का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में जनसरोकार से जुड़े कार्यों को बड़ी ही सफलता के साथ संचालित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जिले में चल रही विकास की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक व देवरिया कुशीनगर के विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि रानी अहिल्या बाईं होल्कर ने समाज में एक शासक के रूप में अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि अगर बेटियां अहिल्याबाई के पथ पर चलें तो समाज में महिलाओं का सम्मान और आत्मनिर्भरता और अधिक सशक्त होगी।

सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर को जो सम्मान भाजपा नेतृत्व में मिला है ये सम्मान पूर्ववर्ती सरकारों ने इसलिए नहीं दिया क्योंकि वो महिला थीं। ऐसी महान विभूति जिसके साथ इतिहास ने अन्याय किया। उन्हें मोदी ने पूरे भारत में उचित सम्मान देने का कार्य किया है। अहिल्याबाई ने कम उम्र में ही शासन संभाला। उन्होंने सनातन और राष्ट्र हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अपने राज्य की सीमा से बाहर पूरे भारत में कुएं, मंदिर, धर्मशाला और सड़कों का निर्माण करवाया। ब्रिटिश शासन के दौरान भी उन्होंने अपने राज्य के सीमा की रक्षा किया।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, राजेश कुमार मिश्रा, अभियान संयोजक संजय सिंह, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र कौशल, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, भारती शर्मा, पवन कुमार मिश्रा, संजय तिवारी, अभय नाथ त्रिपाठी, प्रवीण प्रताप मल्ल, गोविंद चौरसिया, प्रेम अग्रवाल, हरेंद्र जायसवाल, दिनेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, अर्चना पांडे, निर्मला गौतम, राजन सोनकर, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, बिजेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, मारकंडे गिरी, सोनू तेजपाल, मनीष सहाय, यशवंत शाही उपस्थित रहे ।

—————

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Most Popular

To Top