Haryana

गुरुग्राम में बिना पासपोर्ट, वीजा के रह रहा विदेशी गिरफ्तार

-आरोपी वर्ष-2019 में बिजनेस वीजा पर आया था भारत

गुरुग्राम, 28 मई (Udaipur Kiran) । पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। उसकी वर्ष 2023 में वीजा अवधि पूरी हो गई थी। इसके बाद भी वह अवैध रूप से यहां रह रहा था।

पुलिस थाना सेक्टर-37 को सूत्रों से सूचना मिली कि गांव खांडसा में एक विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने गांव खांडसा में छापेमारी की। वहां नितिन नामक व्यक्ति के मकान पर जांच में पता चला कि एक चीनी नागरिक वहां रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा जब उससे भारत में रहने के संबंध में जानकारी हासिल की तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। चीन मूल के नागरिक द्वारा अवैध तरीके से भारत में रहने पर उसके खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर-37 गुरुग्राम में फॉरेनर्स व पासपोर्ट एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी चीनी नागरिक लिन जेनसन (28 ) निवासी गुआंडडॉन्ग चीना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि विदेशी आरोपी वर्ष-2019 विजनेस वीजा पर भारत आया था। वर्ष-2023 में इसके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस चीन नहीं गया। आरोपी-2023 से मार्च 2025 तक छतरपुर (दिल्ली) में रह रहा था। मार्च-2025 से आरोपी गांव खांडसा जिला गुरुग्राम में रह रहा था। वह यहां मानेसर में एक कम्पनी में काम करने के लिए आया था।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top