मुंबई ,28 मई (हि. स. ) । ठाणे महानगरपालिका की सेवा में कार्यरत 38 सहायक शिक्षक (प्राथमिक विभाग, मराठी माध्यम) और 53 वरिष्ठ लिपिकों को बुधवार को महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव की स्वीकृति से पदोन्नत किया गया। प्राथमिक विभाग (मराठी माध्यम) में 38 सहायक शिक्षकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया गया है। जबकि 53 वरिष्ठ क्लर्कों को कार्यालय उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे ने बुधवार को ठाणे महानगरपालिका के 38 सहायक शिक्षकों और 53 वरिष्ठ क्लर्कों के पदोन्नति आदेश जारी किए। इससे पहले मंगलवार को वरिष्ठ क्लर्क के पद पर 46, लीडिंग फायरमैन के पद पर 19 और सहायक फायर स्टेशन अधिकारी के पद पर 2 लोगों को पदोन्नत किया गया था। अब तक कुल 158 लोगों को पदोन्नत किया जा चुका है। इन पदोन्नति निर्णयों के कारण महानगरपालिका कर्मचारियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। तदनुसार, मंगलवार को कुल 67 कर्मचारियों और बुधवार को कुल 91 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग जल्द ही की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा
