शिमला, 27 मई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह नियुक्ति न्यायमूर्ति चौहान की न्यायिक सेवा में निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्यायमूर्ति चौहान अपने नए दायित्व का निर्वहन भी पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता से करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
