नई दिल्ली, 26 मई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पांच हाई कोर्ट के लिए सात जजों की नियुक्ति की है। आज जारी नोटिफिकेशन में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के लिए तीन और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, उत्तराखंड हाई कोर्ट, गौहाटी हाई कोर्ट और बांबे हाई कोर्ट के लिए एक-एक जज की नियुक्त की है।
राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के लिए दीपक खोट, अमित सेठ और पवन कुमार द्विवेदी को जज नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के लिए रोहित कपूर, उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए सुभाष उपाध्याय, गौहाटी हाई कोर्ट के लिए शमीमा जहां और बांबे हाई कोर्ट के लिए सचिन शिवाजीराव देशमुख को जज नियुक्त किया है।
(Udaipur Kiran) /संजय
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
