Madhya Pradesh

इंदौरः जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के हजारों कार्य हुए प्रारंभ

कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य अगले चार दिन में पूरे करने के दिये निर्देश

इंदौर, 26 मई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा पर प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान का इंदौर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान इंदौर जिले में व्यापक जनभागीदारी से जन-आंदोलन बन गया है। जिले में जल संग्रहण, जल संरक्षण और संवर्धन के हजारों कार्य प्रारंभ हो गये है। अभियान के तहत जहां एक और पूराने कुएं , बावड़ी और तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वहीं दूसरी और नए तालाब बनाने का कार्य भी हाथ में लिया गया है। जिले में खेत-खेत में भी तालाब बनाये जा रहे है। वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी बड़े स्तर पर शुरू किया गया है।

कलेक्टर आशीष ‍सिंह ने निर्देश दिये कि अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाये। शत-प्रतिशत लक्ष्य अगले चार दिन में पूरे कर लिये जायें। अभियान को प्रभावी बनाने में किसी भी तरह की कसर नहीं रखी जाये। यह अभियान राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम-जन-जीवन से जुड़ा बड़ा और महत्वपूर्ण अभियान है। सभी अधिकारी इस अभियान को पूर्ण गंभीरता क्रियान्वित करें।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने विकाखंडवार अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि यह अभियान इन्दौर जिले में जन आन्दोलन के रूप में ख्याति प्राप्त कर रहा है। ग्रामीणों और समाजसेवियों की भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों के फलस्वरूप इन्दौर में जल संचय होगा, जिसका सीधा लाभ आमजन और किसानों को मिलेगा। इसके लिए अभियान के तहत इंदौर जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के हजारों कार्य प्रारंभ किये गए हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान इन्दौर में ख्याति प्राप्त कर चुका है। वर्तमान में इन्दौर जिले में जल गंगा अभियान के अन्तर्गत 705 खेत तालाब, 1200 डग वेल रिचार्ज, 63 बावड़ी एवं चेकडेम जीर्णोद्धार, 5000 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के साथ 12 अमृत सरोवर पर कार्य हो रहा है, जिसमें अधिकांश कार्य शुरू होकर प्रगति पर है। पिछले वर्ष 2024 में जिले में 101 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया इस बार लक्ष्य बढ़ाकर कार्य किया जा रहा है। इन्दौर जिले के 43 ग्राम पंचायतों में तालाबों का गहरीकरण कार्य किया जा रहा जिससे 2300 कृषकों को लाभ हुआ। मनरेगा योजनान्तर्गत सामुदायिक हितग्राही मूलक वृक्षारोपण किये गए जिसमें इन्दौर जिले में 3 लाख से अधिक पौधे रोपित किये गए और आने वाले समय में इस वर्ष 10 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top