Madhya Pradesh

शिवपुरी : सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति एकजुटता के लिए घर-घर लगाए पांच दीप

पांच दीप देश के नाम अभियान हुआ आयोजित

शिवपुरी, 26 मई (Udaipur Kiran) । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य के सम्मान में शिवपुरी ज़िला मुख्यालय एवं सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों मे घर-घर पांच दीप जलाए गए। महिला समन्वय मातृशक्ति संगठन शिवपुरी द्वारा देश की सेना के सम्मान व राष्ट्र के प्रति एकजुटता का परिचय देने लिए घर-घर पांच दी देश के नाम अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शाम को अपने घरों पर दीपक जलाए।

महिला समन्वय मातृशक्ति संगठन शिवपुरी द्वारा इससे पूर्व भारत माता की आरती, अपने घर पर तिरंगा अभियान भी चलाया गया था। जिसे व्यापक समर्थन मिला। इस अभियान के तहत ही बीती शाम को एक साथ सभी राष्ट्र प्रेमीजनों द्वारा अपनी बहादुर सेना के प्रति सम्मान दिया गया। इस दौरान सभी ने पहलगाम के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि दी और पांच दीपक जलाकर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को सम्मान दिया। इस अभियान में महिला समन्वय शिवपुरी की संयोजिका श्रीमती सुषमा पांडे , श्रीमती किरण उप्पल, श्रीमती पिंकी गोस्वामी, श्रीमती विभा रघुवंशी आदि ने ज़िले की समस्त मातृशक्ति से अपील की थी कि अधिक से अधिक संख्या महिलाएं इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अपील पर सभी परिवारों ने दीपक लगाकर सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति हम सब की एकजुटता को प्रदर्शित किया।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Most Popular

To Top