Bihar

हर घर झंडा अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क करें :जितेन्द्र राव

कांग्रेस

पश्चिम चम्पारण(बगहा),26मई (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लाल बाबू चौधरी के निवास स्थान बनकटवा वार्ड नं 22 में चौपाल लगाकर पार्टी की नीति-सिद्धांतों को कार्यकर्ता और ग्रामीणों को बताने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी की हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधी जितेन्द्र राव ने कहा कि हर घर झंडा अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिध्दांतों तथा इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी दें। उनकी इजाजत से उनके घर की छत्त एवं दरवाजों पर कांग्रेस का झंडा लगावें और कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।

बगहा नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हर गांव और घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस के विचार और संगठन को जन जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर न सिर्फ झंडा लगा रहे हैं, बल्कि लोगों से सीधा संवाद कर पार्टी की नीतियों की जानकारी भी दे रहे हैं ,ताकि कांग्रेस की सोच आमजनों तक पहुंच सकें।

कार्यक्रम में हरिश्चन्द्र पांडेय, हलीम अख्तर खान, भवानी शंकर मिश्रा, भुनेश्वर मिश्रा ,सुधीर उपाध्याय, विनोद यादव, शब्बीर अहमद, पप्पू चौहान, लाल बाबू चौधरी, कुमार चौधरी, गोविन्द चौधरी , विनोद यादव ,राधा यादव वगैरह कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top