
अररिया,26 मई (Udaipur Kiran) ।
राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट उत्तर बिहार के अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार का फिर से मनोनयन किया गया है। फ्रंट के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में फ्रंट के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी सहित दायित्व निर्धारण समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय इकाई का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें आरएचएफ के उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फिर से प्रवीण कुमार को मनोनीत किये जाने पर फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।
फ्रंट के निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर,जिला संयोजक संदीप कुमार ने कहा कि दायित्व निर्धारण समिति द्वारा लगातार दूसरी बार कुमार के प्रदेश अध्यक्ष पद पर किये गये मनोनयन से जिला के कार्यकर्ता पूरी तरह आशान्वित है कि कुमार के सतत सक्रिय योगदान व उनके कुशल नेतृत्व में पूरे उत्तर बिहार में फ्रंट का कार्य और सुदृढ होगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता, वक्फ बोर्ड के उन्मूलन,घुसपैठ सहित सनातन धर्म के सामने आने वाले समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
