Madhya Pradesh

जबलपुर : पुलिस ने कुख्यात बदमाश पर 5 हजार का इनाम के साथ जारी किया लुकआउट नोटिस

पुलिस ने कुख्यात बदमाश पर 5 हजार का इनाम

जबलपुर, 25 मई (Udaipur Kiran) । सिविल लाइन, केंट, और गोराबाजार का कुख्यात बदमाश मार्शल पाल की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है।

फरार आरोपी मार्शल पाल थाना सिविल लाइन, केंट, गोराबाजार का कुख्यात बदमाश है, जिसके विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, अवैध वूसली आदि के कई मामले दर्ज है।

बदमाश मार्शल पॉल अपनी गैंग के सदस्यों के साथ लगातार अपराध घटित करते आ रहा है। मार्शल पॉल और उसके साथियों के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है स्थानीय निवासियों में डर का माहौल व्याप्त है, लोग सूचना देने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते है, बहुत से पीड़ित डर के कारण रिपोर्ट भी नहीं करते है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा मार्शल पाल को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top