Uttar Pradesh

कन्नौज: अहिल्याबाई होलकर प्रदर्शनी देखी फिर गंगा आरती में शामिल हुई प्रभारी मंत्री

कन्नौज: अहिल्याबाई होलकर प्रदर्शनी देखी फिर गंगा आरती में शामिल हुई प्रभारी मंत्री

कन्नौज, 24, मई (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्हाेंने कहा कि अहिल्याबाई एक न्यायप्रिय प्रशासक थीं। वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर लड़ीं और नारी सम्मान की प्रतीक बनीं। उनकी 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा स्मृति अभियान चला रही है।

उन्होनें आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अहिल्याबाई के कार्यों को छिपाने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा सरकार देश की महान विभूतियों के सम्मान को बढ़ाने का काम कर रही है। मोदी जी हमेशा कहते है महिलाओं की भागीदारी के बिना हम विकासित भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रदर्शनी को देखते हुए मंत्री ने कहा इससे युवा पीढ़ी को भारत का गौरवशाली इतिहास जानने का मौका मिलेगा।

वहीं, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा माता अहिल्याबाई होलकर ने धर्म जाति और लिंग से ऊपर उठकर न्याय सेवा और कल्याण को सर्वोपरि रखा। भारत की संस्कृति चेतना और धार्मिक धरोहर में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया। हमारी पार्टी ने सदैव महापुरषों को सम्मान देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रदर्शनी के बाद प्रभारी मंत्री मेंहदीघाट पहुंच कर गंगा आरती में शामिल हुई। जहा उन्होंने मां गंगा के जल का आचमन किया और मां गंगा को प्रणाम करते हुए मां गंगा की आरती की व गंगा घाट की साफ सफाई का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस मौके पर शैलेंद्र द्विवेदी, जीतू तिवारी, श्यामू राजपूत, मिथलेश बाथम, मुनीश मिश्रा, अर्वेश पाल, अशोक सिंह, कुलदीप दोहरे, मनोज अवस्थी, अभिषेक पांडेय, शरद मिश्रा, रचित त्रिवेदी, अनुराग तिवारी, शिवेंद्र कुमार, विवेक पाठक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) झा

Most Popular

To Top