
-सोमेश्वर मंदिर नैनी एवं घाटों पर सफ़ाई एवं पूजन अर्चन
प्रयागराज, 24 मई (Udaipur Kiran) । अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत शनिवार को सुबह सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में साफ़ सफ़ाई एवं घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके बाद जिला कार्यालय सिविल लाइंस में यमुनापार ज़िले की प्रदर्शनी का शुभारम्भ अतिथियों ने फीता काटकर किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में होल्कर वंश की झलक, नारी नेतृत्व, न्याय से सजी मराठा शक्ति की अनुपम गाथा, अहिल्याबाई होल्कर के जीवन की काल रेखा, अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक योगदान, विकास भी विरासत भी, नया भारत, अहिल्याबाई का प्रशासनिक कौशल और सैन्य नेतृत्व आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।
अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनके अतुलनीय कार्यों को देखा और पढ़ा। अतिथियों ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण, धर्म, सेवा, परोपकार, शक्ति, सामर्थ्य का जीता जागता उदाहरण है। जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए दूसरे को प्रेरित करतें हुए अनुसरण करना है।
इस अवसर पर अभियान संयोजक अशोक पाण्डेय, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, राजेश धनगर, बृजेश पांडेय, रत्नाकर सिंह, आनन्द तिवारी, प्रदीप महरा, नागेश्वर निषाद, सेवालाल पटेल, आरती कोल, हरिदेव धूरिया, अमरेश तिवारी, उमेश शुक्ला, मिथिलेश पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
