Haryana

डॉ.माधव कौशिक को अवार्ड मिलने से साहित्य सभा कैथल ने मनाया जश्र

कैथल, 24 मई (Udaipur Kiran) । साहित्य सभा कैथल से जुड़े और सम्मानित साहित्यकार डॉ.माधव कौशिक को रूस का प्रतिष्ठित अवार्ड दॉस्तोएवस्की स्टार अवार्ड दिये जाने से साहित्य सभा, साहित्यकारों और साहित्य-प्रेमियों में खुशी पाई जा रही है। साहित्य सभा के प्रधान प्रोफ़ेसर अमृत लाल मदान और उप प्रधान कमलेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि डॉ. माधव कौशिक को यह अवार्ड रूसी साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये दिया जा रहा है। डॉ.माधव कौशिक का कार्य भारत और रूस के बीच एक सांस्कृतिक सेतु के रूप में पहचाना गया है। इनकी बावन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं। उनके कई काव्य-संग्रहों का स्पेनिश और रूसी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

साहित्य सभा कैथल से भी डॉ.माधव कौशिक का गहरा नाता रहा है। साहित्य सभा के विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वर्ष 2002 में साहित्य सभा के वार्षिक बहुभाषाई कवि-सम्मेलन में डाॅ. माधव कौशिक को शिवानंद शर्मा, करनाल के सौजन्य से अब्र सीमाबी सम्मान से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2021 में साहित्य सभा कैथल के कवि-सम्मेलन,पुस्तक-लोकार्पण एवं सम्मान-समारोह में डॉ. माधव कौशिक को सतीश बंसल एफ़.सी.ए. के सौजन्य से रामधारी सिंह दिनकर आजीवन साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ.माधव कौशिक को रूसी विज्ञान एवं संस्कृति केंद्र ( रूसी हाउस ) नई दिल्ली द्वारा संस्था द्वारा निकट भविष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज वर्मा

Most Popular

To Top