RAJASTHAN

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देखा तबीजी ग्राम पंचायत भवन, मनरेगा कर्मियों से मिले

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देखा तबीजी ग्राम पंचायत भवन, मनरेगा कर्मियों से मिले
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देखा तबीजी ग्राम पंचायत भवन, मनरेगा कर्मियों से मिले
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देखा तबीजी ग्राम पंचायत भवन, मनरेगा कर्मियों से मिले

अजमेर, 23 मई (Udaipur Kiran) । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सुबह जयपुर से जोधपुर जाते समय तबीजी के पास ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर वहाँ का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत में चल रही लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे बालक बालिकाओं से भी बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री मनरेगा कर्मचारियों से भी मिले और योजना से लाभ की जानकारी ली।

अशोक गहलोत ने ग्राम तबीजी में रुककर मनरेगा में काम से लौट रही महिलाओं से उनका हालचाल पूछा तथा उनसे बातचीत कर मनरेगा के तहत हो रहे काम, उनके पैमेंट, उनकी परेशानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, इस अवसर पर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी गहलोत के साथ थे।

तबीजी के सरपंच राजेंद्र गैना से भी अशोक गहलोत ने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों व स्थानीय समस्याओं के बारे में बातचीत की, सरपंच गैना के आग्रह पर अशोक गहलोत व धर्मेंद्र राठौड़ ने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर वहाँ का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत में चल रही लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे बालक बालिकाओं से भी बातचीत की। तबीजी पहुंचकर अशोक गहलोत व धर्मेंद्र राठौड़ का स्वागत करने वाले अजमेर के कांग्रेसजनों में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ खान व विकास चौहान, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, सुमित मित्तल, विश्वेश पारीक, भंवर मेहरा व महेंद्र रावत आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top