
राजाखेडा कस्बे में तिरंगा यात्रा का आयोजन
धौलपुर, 23 मई (Udaipur Kiran) । ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में शुक्रवार को धौलपुर जिले की विधानसभा राजाखेड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा सहित अन्य संगठनों के लोगों ने भारतीय सेना के प्रति पूरा सहयोग एवं समर्पण का संकल्प व्यक्त किया। राजाखेड़ा कस्बे में पुलिस चौकी से तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ। इसके बाद तिरंगा यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गाें से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व सैनिकों को साफा बांधकर एवं माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ है। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा देश अब आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। देश और मानवता के दुश्मन आतंकवादी चाहे धरती के किसी भी कोने में छुपे हो। उन्हें ढूंढ कर उनका सर्वनाश किया जाएगा। भारतीय सेना ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तिरंगा यात्रा में जिला सह-संयोजक एवं जिला मंत्री हरेन्द्र सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा यात्रा संयोजक लक्ष्मण तोमर, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती रामवती जाटव, भाजपा नेता जयवीर पोसवाल, कार्यक्रम सह-सयोंजक विधानसभा जयवीर बड़गुर्जर एवं सत्यम गुप्ता सहित पदाधिकारी, पूर्व सैनिक,मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप
