Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का प्रांतीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

फोटो

बाराबंकी 23 मई (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सिटी ग्रुप आफ कॉलेज लक्षबर बजहा में गुरुवार काे प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप व साध्वी श्रद्धा चैतन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि वर्ग से संगठन व संगठन की रीति-नीति कार्यकर्ता सीखते हैं। शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। वर्ग से सामूहिक जीवन व कष्ट साध्य जीवन जीने के अभ्यास को आत्मसात करते हैं। बहनें दो परिवारों को सुरक्षित व संस्कारित करती हैं। दुर्गा वाहिनी की बहनें वर्ग में आत्मरक्षा सिखकर लव जिहाद का समूल नाश करेंगी।

साध्वी श्रद्धा चैतन्य ने कहा कि संगठन के तीन मुख्य सिद्धांत सेवा,सुरक्षा,संस्कार हैं। जिसमें अहंकार बिल्कुल नहीं, वह नारी है। संयम, यम, नियम बहनों के लिए बहुत आवश्यक है। कुटुंब प्रबोधन में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ग के द्वितीय दिवस विहिप प्रांत मंत्री देवेंद्र ने कार्यकर्ता विकास पर चर्चा की। प्रांत सह मंत्री अविनाश ने स्वदेशी स्वावलंबन पर बहनों से संवाद किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सिटी कॉलेज ग्रुप की डायरेक्टर डॉ ममता श्रीवास्तव व चेयरमैन ऐश्वर्या सिंह,दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका किरन सिंह,प्रांत कार्यालय प्रमुख संतोष मिश्रा,प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख लवकुश विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश,जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला मंत्री राहुल कुमार,दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक ब्रह्म प्रकाश, जिला संयोजक राहुल विक्रम सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Most Popular

To Top