RAJASTHAN

सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली विशाल तिरंगा वाहन यात्रा उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सैकड़ो की संख्या में तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ 2
सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली विशाल तिरंगा वाहन यात्रा उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सैकड़ो की संख्या में तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ 1
सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली विशाल तिरंगा वाहन यात्रा उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सैकड़ो की संख्या में तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़

भीलवाड़ा, 23 मई (Udaipur Kiran) ।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर जवानों के सम्मान में शुक्रवार को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा वाहन यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय कॉलेज मैदान से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महलों का चैक पहुंची। रैली में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

विशाल तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शहरवासी सम्मिलित हुए। रैली में भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों के लगाए सभी शहरवासी देशभक्ति गीतों के साथ नाचते गाते हुए इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान नागरिकों ने भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे जोरदार नारे लगाए। तिरंगा यात्रा त्रिमूर्ति स्मारक, बस स्टैंड, सदर बाजार और बालाजी की छतरी जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी, जहां फूलों की वर्षा कर देशभक्ति का स्वागत किया गया।

जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा त्रिमुर्ति स्मारक के बाहर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया वही दूसरी और शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा जगह-जगह मुख्य चौराहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया साथ ही शीतल जल की व्यवस्था भी की गई।

सेना के सम्मान में निकाली गई इस विशाल तिरंगा वाहन यात्रा में सर्व समाज के लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने शिरकत की। तिरंगा वाहन यात्रा में प्रशासन की भी माकूल व्यवस्था रही। जहां पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में जगह जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा जिससे शांतिपूर्ण तरीके से यह तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई।

यात्रा के समापन पर विधायक डा. लालाराम बैरवा ने कहा, यह तिरंगा वाहन यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में पूरे देश भर में निकाली है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर दिखला दिया कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। सेना के सम्मान में तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई और प्रत्येक देशवासी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। तिरंगा यात्रा के जरिए देशवासी कह रहा है कि जब भी जरूरत पड़ने पर एक-एक देशवासी सेना के साथ खड़ा होगा। अगर अपने प्राण न्योछावर करने की बात आएगी, तो हर देशवासी अपने प्राण देश की खातिर, सेना की खातिर हंसते-हंसते न्योछावर कर देगा।

विधायक डा. लालाराम बैरवा ने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।

तिरंगा यात्रा में नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, यात्रा संयोजक राजेंद्र बोहरा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मूलचंद

Most Popular

To Top