Assam

जोऱहाट-माजुली पुल के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने टेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा दिल्ली में

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 22 मई (Udaipur Kiran) । बहुप्रतीक्षित जोऱहाट-माजुली पुल को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को ब्रह्मपुत्र नद पर बनने वाले इस पुल के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

करीब 6.81 किलोमीटर लंबा यह दो लेन का पुल 600.51 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होगा। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा लंबे समय से इस परियोजना की प्रक्रिया को तेज करने के लिए मंत्रालय के संपर्क में थे। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “असम के लिए बड़ी खबर! सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आज जोऱहाट-माजुली पुल के लिए टेंडर जारी किया है। यह 6.81 किमी लंबा, दो लेन का पुल है, जिसकी लागत लगभग 600.51 करोड़ रुपये है। इस सपने को साकार करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दिल से धन्यवाद।”

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top