Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अनिल दुबे के परिजन से मिलकर व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं

स्व. अनिल दुबे के परिजन से मिलकर व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं
वरिष्ठ पत्रकार उपाध्याय की माताजी के देहावसान पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

भोपाल, 21 मई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल दुबे के चार इमली स्थित निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दुबे की धर्मपत्नी प्रतिभा दुबे एवं पुत्री गौरी दुबे सहित अन्य शोक संतप्त परिजन से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अनिल दुबे के परिवार को जनसम्पर्क विभाग की मध्य प्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। यह राशि जल्द ही परिवार को प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार उपाध्याय की माताजी के देहावसान पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार अनुराग उपाध्याय के आकृति गार्डन स्थित निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री उपाध्याय की माताजी भंवर उपाध्याय के देहावसान पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजन से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top