Jammu & Kashmir

अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा भक्ति अभियान का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा भक्ति अभियान का भव्य आयोजन

जम्मू, 21 मई (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत छन्नी हिम्मत स्थित राम मंदिर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान की विशेषता यह है कि पिछले 20 महीनों से देशभर के आस्था केंद्रों पर समिति द्वारा सामूहिक पाठ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया। मुख्य आयोजन में श्री सुंदरकांड, श्रीराम स्तुति एवं श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। अंत में भगवान को भोग अर्पित कर सामूहिक आरती की गई।

इस आयोजन की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि केवल कृष्ण शर्मा रहे। शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति का उद्देश्य शास्त्रों का ज्ञान समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है, विशेषकर बच्चों को अच्छे संस्कार देना ताकि वे भविष्य में भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने में योगदान दे सकें। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज की युवा पीढ़ी संस्कारों के अभाव में नशे जैसी बुराइयों की ओर झुक रही है। इसे रोकने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने समिति द्वारा चलाए जा रहे अन्य अभियानों जैसे निःशुल्क श्रीमद्भागवत गीता वितरण, गंगाजल वितरण, संत सम्मेलन इत्यादि का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत हे प्रभु आनंददाता, ज्ञान हमको दीजिए ने सभी का मन मोह लिया। उल्लेखनीय है कि समिति का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जम्मू जिले के सभी मंदिरों में इस प्रकार के कार्यक्रमों की शुरुआत न हो जाए। इस प्रयास की सराहना न केवल जम्मू बल्कि अन्य जिलों में भी हो रही है और लोगों में धार्मिक जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। इस अवसर पर यश गोपाल शर्मा, सुरिंदर शर्मा, भुवनेश्वरी शर्मा, दिवेंद्र पांडेय, आयुष्मान शर्मा, ॐ प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, डीप शर्मा, गुड्डू शर्मा, रोहित वर्मा, विमला गुप्ता, विपिन यादव, पोली देवी, दर्शन तगोत्रा, अर्जुन सिंह, विपुल शर्मा, सिम्मी देवी, रंजू बंसल, डी एन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top