HimachalPradesh

कांगड़ा जिला के अग्निवीर ने कारगिल के द्रास सेक्टर में दिया बलिदान

धर्मशाला, 21 मई (Udaipur Kiran) । वीरभूमि कांगड़ा जिला के एक जवान ने कारगिल में बलिदान दिया है। अग्निवीर भर्ती हुए 25 वर्षीय नवीन कुमार कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार ड्यूटी के दौरान लैंड-स्लाइड की चपेट में आने से बलिदान हो गए। बताया जा रहा है कि बीती रात को नवीन जब ड्यूटी पर थे तो उस दौरान अचानक लैंड-स्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से जवान की जान चली गई। उधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बलिदानी नवीन के घर पर उनके रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए हैं।

बता दें कि नवीन जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात थे। वह कांगड़ा जिला के थुरल पंचायत के हलूं गांव के रहने वाले हैं। नवीन अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। नवीन की अभी शादी नहीं हुई थी और उनकी एक बहन शिवानी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

वीरवार को घर पहुंचेगी बलिदानी की पार्थिव देह

बता दें कि नवीन के पिता राजमल भी देश की सेवा कर चुके हैं। वे 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पांच साल पहले उनका देहांत हो गया था। नवीन कुमार अपनी मां का एकमात्र सहारा थे। बताया जा रहा है कि उनकी पार्थिव देह गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगी।

उधर स्थानीय भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने नवीन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

आठ मई को भी कांगड़ा ने खोया था एक बेटा

वीरभूमि के नाम से विख्यात कांगड़ा जिला में मई महीने में यह दूसरी शहादत है। इससे पूर्व बीते आठ मई को भारत पाकिस्तान के बीच गोलीबारी के दौरान जम्मू कश्मीर के राजौरी में शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार का बलिदान हो गया था।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top