Uttar Pradesh

सीएसए विश्वविद्यालय को उप्र में उत्कृष्ट कृषि अवॉर्ड मिलना गर्व का पल : कुलपति

सी एस ए कुलपति डॉ. आनंद सिंह
सी एस ए का प्रतीकात्मक फोटो

कानपुर, 20 मई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश कृषि एकेडमिक समिति द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय को अवार्ड दिया गया है।

ज्ञातव्य हो कि गत 4 फरवरी को समिति की लखनऊ में हुई सामान्य बैठक में सीएसए को उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय के लिए समिति द्वारा संस्तुति किया गया था। यह जानकारी मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दी।

कुलपति डॉ सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2024 में विभिन्न संस्थाओं/विभागों में लगभग 60% से अधिक छात्र छात्राओं का प्लेसमेंट कराया गया है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही गत वर्ष विश्वविद्यालय के इटावा परिसर में छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

कुलपति ने बताया कि इसके अतिरिक्त शिक्षा में आई गुणवत्ता में वृद्धि के दृष्टिगत गेट परीक्षा वर्ष 2024 परीक्षा में पांच छात्र चयनित हुए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की लगातार संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। विश्वविद्यालय के 15 कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कृषकों-कृषक महिलाओं तथा कृषि उद्यमियों को कृषि तकनीकी-कृषक प्रशिक्षण-प्रदर्शन एवं कृषि सलाहकार सेवाओं के द्वारा सशक्त बनाकर उनकी आय में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ठ कृषि विश्वविद्यालय का अवार्ड मिला है।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top