RAJASTHAN

भारतीय सेना के सम्मान को समर्पित तिरंगा यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह: भूपेंद्र सैनी

भारतीय सेना के सम्मान को समर्पित तिरंगा यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह: भूपेंद्र सैनी

जयपुर, 20 मई (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश मंत्री एवं तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यलय में तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा को लेकर प्रेसवार्ता की। सैनी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को प्रदेश में भरपूर समर्थन मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में महिलाएं, पु​रूष, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, जवान, शहीदों परिवार के सदस्य, एनसीसी के स्टूडेंट्स, साधु—संत शामिल हो रहे है।

तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि ​राजस्थान में 15 मई से जयपुर संभाग स्तर पर शुरू की गई तिरंगा यात्रा जिला, मंडल, विधानसभा, शक्ति केंद्र, बूथ, ग्राम पंचायत स्तर तक निकाली जाएगी। अब तक प्रदेश के 7 संभाग और 44 जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है। प्रदेश की 72 ​विधानसभाओं में और भाजपा के 338 मंडल स्तर पर भी बड़े स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। अब तक प्रदेशभर में 454 कार्यक्रम आयोजित किए गए, इनमें 4 लाख् 45 हजार नागरिकों की सहभागिता रही। सैनी ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश के 8297 शक्ति केंद्र और 52187 बूथ स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत ​स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकलेगी।

तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक अंकित चेची ने बताया कि तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, ना ही इसमें भाजपा का झंडा, भाजपा के नारे लगाए जा रहे है, बल्कि तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के मनोबल बढ़ाने के लिए आमजन का कार्यक्रम है। इसमें हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र के लोग बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सीमा पर जाकर भारतीय जवानों को बधाई दी और मुंह मीठा करवाया। भारतीय सेना के समर्थन में निकाली जा रही तिरंगा और सिंदूर यात्रा में प्रत्येक नागरिक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आगामी तिरंगा यात्रा में हम सभी को बढ़ चढ़कर सहभागिता निभानी है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top