Uttrakhand

स्वामी विश्वेश्वरानंद मां वैष्णों देवी व स्वामी अवधेशानंद अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य बने

महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि व महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज

हरिद्वार, 20 मई (Udaipur Kiran) । हरिद्वार से जुड़े दो महत्वपूर्ण संतो को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को पुनः मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। जबकि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का सदस्य नामित किया है।

दोनों संतों के मनोनयन पर तीर्थनगरी के संतों से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले नौ सदस्यों को मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में तीन वर्षों के लिए नामित किया है। बोर्ड में शामिल होने वाले सदस्यों में महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज शामिल हैं। स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि हरिद्वार के सैकड़ो वर्ष पुराने सूरत गिरी बंगले के परमाध्यक्ष हैं।

उधर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का सदस्य नामित किया है दोनों संतो को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, जूना अखाड़े के संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज, श्रीमहंत राजेन्द्र दास महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज समेत तमाम संतों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मनोनीत किए जाने पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कश्मीर भारत का मुकुटमणि है। भगवान अमरनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हम सभी को एकजुट रहना चाहिए।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top