Maharashtra

मुंबई में मिले कोरोना के 8 मरीज

दो की मौत, शिल्पा शिरोडकर भी संक्रमित

मुंबई, 19 मई (Udaipur Kiran) । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के 8 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है। बिग बॉस फेम अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी संक्रमित पाई गई हैं। मुंबई महानगरपालिका ने गाइडलाइन जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

केईम अस्पताल में रविवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का मामला सामने आया था. हालांकि अस्पताल की ओर से स्पष्ट किया गया था कि दोनों मरीजों की मौत की वजह अन्य गंभीर बीमारियां भी हैं। लेकिन सोमवार को मरीजों की संख्या 8 हो जाने पर पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी कोविड का शिकार पाई गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सभी को सावधानी बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी है। मुंबई मनपा प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सिंगापुर, हांगकांग, पूर्वी एशिया और अन्य देशों में कोविड के मामलों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई के केईएम अस्पताल में कोविड संक्रमित एक ल़ड़की (14) और एक महिला (54) की मौत की सूचना मिली है। लेकिन अस्पताल के विशेषज्ञों ने निर्धारित किया है कि यह मौत कोविड के कारण नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों हाइपोकैल्सीमिक दौरे के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम, कैंसर के कारण हुई है। मृतक महिला सिंधुदुर्ग और मृतक लड़की डोंबिवली की रहने वाली थी। मनपा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि कोरोना पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक कोविड मरीजों की संख्या काफी कम पाई गई है. लेकिन मई महीने से कुछ मरीज देखे गए हैं। मुंबई मनपा की गाइडलाइन में कहा गया है कि लक्षण महसूस हो तो तुरंत मनपा क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लें। लक्षण हों तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें। दूसरों से दूरी बनाए रखें, साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं। कोविड-19 के सामान्य लक्षणों में मुख्य रूप से बुखार, खांसी (सूखी या कफ के साथ), गले में खराश या दर्द, थकान महसूस होना, शरीर में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं। इसके साथ कभी-कभी सर्दी, नाक बहना, स्वाद या गंध का एहसास न होना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। ये लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम के समान हो सकते हैं। हर व्यक्ति में भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। गंभीर मामलों में, सांस लेने में कठिनाई एक बड़ा खतरे का संकेत है। उचित देखभाल से कोरोना को रोका जा सकता है। विशेषकर गंभीर बीमारियों और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले रोगी जैसे कैंसर, बुजुर्ग नागरिकों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, यकृत रोग आदि के मरीजों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए।मुंबई महानगर क्षेत्र में मनपा के सभी अस्पतालों में उपचार और मार्गदर्शन सुविधाएं उपलब्ध हैं। सेवन हिल्स अस्पताल में 20 बिस्तर (एमआईसीयू), 20 बिस्तर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए और 60 सामान्य बिस्तर हैं। इसके अलावा कस्तूरबा अस्पताल में 2 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बेड और 10 बेड का वार्ड है। आवश्यक हुआ तो यह क्षमता तुरंत बढ़ा दी जाएगी। मुंबई मनपा की गाइडलाइन में कहा गया है कि लक्षण महसूस हो तो तुरंत मनपा क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लें। लक्षण हों तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें। दूसरों से दूरी बनाए रखें, साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं। कोविड-19 को अब एक स्थानिक और सतत स्वास्थ्य समस्या माना जाता है। चूंकि इस रोग का वायरस सामुदायिक स्तर पर स्थिर हो गया है, इसलिए कोविड रोग के बहुत कम मामले छिटपुट रूप से पाए जाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top