Haryana

पलवल:गाय भारत की आस्था और अर्थव्यवस्था की धुरी : गौरव गौतम

श्री श्री 108 श्री रामदास जी महाराज (फलाहारी बाबा) से आशीर्वाद लेते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम

पलवल, 19 मई (Udaipur Kiran) । पलवल में श्री श्री 108 श्री रामदास जी महाराज (फलाहारी बाबा) के पावन आशीर्वाद से 12वां वार्षिक गाै माता महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महोत्सव में गौ माता की सेवा की और महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गाय का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। गाय भारत की आस्था और अर्थव्यवस्था की धुरी है।

गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु यह महोत्सव एक प्रेरणादायक पहल है, जो गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि गाय को भारत देश में मां के रूप में जाना जाता है और देवताओं की तरह उसकी पूजा होती है। गाय भारत के लिए केवल एक पशु नहीं है, बल्कि जन-जन की आस्था का केन्द्र है।

गौमाता और गोवंशों की सेवा और संरक्षण के लिए हों संकल्पित : खेल राज्य मंत्री

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि गौ-सेवा भी सुख व समृद्धि का एक मार्ग है। वेद-पुराण, स्मृति में सभी गौ-सेवा की उत्कृष्टता से ओत-प्रोत हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष पुरुषार्थों का साधन भी गौमाता ही रही हैं। गाय श्रद्धा के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य एवं संस्कृति का प्रमुख आधार है। गाय एकमात्र ऐसा पशु है जिसका सब कुछ सभी की सेवा में काम आता है। उन्होंने आह्वान किया कि आमजन यह सुनिश्चित करें कि गोमाता सहित समस्त गोवंश सडक़ों पर न आवारा न भटकें। प्राचीन काल से ही गाय भारतीय संस्कृति व परंपरा का मूल आधार रही है। गंगा, गोमती, गीता, गोविंद की भांति शास्त्रों में गाय भी अत्यंत पवित्र मानी गई है। उन्होंने सभी से गोमाता और गोवंशों की सेवा और उनके संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top