Haryana

सोनीपत के बरोदा में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सोनीपत:  बरोदा विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में शामिल देश प्रेमी

सोनीपत, 19 मई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत

बरोदा हलका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के सम्मान में सोमवार को भव्य तिरंगा

यात्रा निकाली। इस ऐतिहासिक यात्रा का संयोजन बरोदा हलका से पूर्व भाजपा प्रत्याशी

एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान द्वारा किया गया, जबकि इसकी अध्यक्षता

गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की। सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर हजारों कार्यकर्ताओं

और आम जनता ने तिरंगे के साथ देशप्रेम का सशक्त प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी

सेना देश की रक्षा की रीढ़ है। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। आज हम उसी भावना

को लेकर इस यात्रा में शामिल हुए हैं, यह गौरव की बात है। संयोजक प्रदीप सांगवान ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के नेतृत्व में देश की सशक्त नीति और राष्ट्र के आत्मगौरव को समर्पित है। उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है गोली का जवाब गोले से, खून और पानी एक साथ

नहीं बह सकते। पीओके पर ही बात होगी। पूरा राष्ट्र उनके साथ है।

यह तिरंगा यात्रा प्रदीप

सांगवान के कार्यालय के पास स्थित गर्ल्स कॉलेज मोड़ से शुरू होकर बरोदा होते हुए बूटाना

में संपन्न हुई। यात्रा में पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना,डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, रीना शर्मा,

राजेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सूरत सिंह, इंद्रपाल, ओमवीर वत्स, डॉ. राममेहर राठी,

अजीत सांगवान, विक्रम छिछङाना, रामनिवास सांगवान, महेंद्र चिड़ाना, अमित बाल्मिकी,

विक्की जसराना, सत्यवान आर्य, सोनिया सैन, अशीष भनवाला, प्रदीप खरब, प्रसन्नी, बूटाना

आईटीआई के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top