Uttrakhand

रुड़की के सुरेंद्र कुमार सैनी व कृष्ण सुकुमार को मिला हिंदुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान

सम्मानित होते रुड़की के साहित्यकार

हरिद्वार, 19 मई (Udaipur Kiran) । हिंदुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा दिल्ली में हुए तृतीय हिंदुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान में रुड़की के वरिष्ठ गीतकार सुरेंद्र कुमार सैनी व वरिष्ठ ग़ज़लकार कृष्ण सुकुमार को अकादमी सम्मान से नवाज़ा गया। तृतीय हिंदुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत देशभर से चयनित 51 दोहाकारों के दोहों का एक साझा संग्रह ‘नावक के तीर’ का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया गया। इस साझा दोहा संग्रह में शामिल 51 दोहाकारों में रुड़की के साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी एवं कृष्ण सुकुमार के दोहों को भी चयनित किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इस साझा दोहा संग्रह का संपादन हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के अध्यक्ष सुधाकर पाठक ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने की

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top