
सदाबहार मधुर गीत-संगीत से मनोरंजन व मस्ती के नये सोपान का शुभारंभ
हिसार, 19 मई (Udaipur Kiran) । शहर के चुनिंदा शौकीन संगीत प्रेमियों ने मिलकर मनोरंजन
व उल्लास सहित जीने की कला को विकसित करने के लिए मलोडीज ऑफ हिसार ग्रुप का गठन किया
है। इसके साथ ही उन्होंने सदाबहार गीतों की धुनों से कराओ के विधा का पहला आयोजन किया।
इस ग्रुप की विशेषता यह है कि इसमें अधिकांश संगीत प्रेमी वरिष्ठ नागरिक, प्रमुख व्यवसायी
तथा समाजसेवी हैं जो कि हिंदी फिल्मों के मधुर गीत-संगीत के माध्यम से अपने शौंक को
जिंदा रखे हुए हैं। जिंदगी को और खुशनुमा बनाने की विधा को प्रासांगिक बनाने का संकल्प
भी लिए हुए हैं।
मलोडीज ऑफ हिसार ग्रुप का यह पहला आयोजन पारिवारिक माहौल में महिलाओं सहित
सहयोगियों व मित्रों की उपस्थिति में पूरी भव्यता व आनंद सहित सम्पन्न हुआ। यह इस संगीत
ग्रुप का पहला प्रयास है जिसे सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने अपार हर्ष सहित सराहा तथा
भविष्य में भी इस प्रकार के मनोरंजक आयोजन विधिवत होते रहें, ऐसा संकल्प भी ग्रुप के
सदस्यों द्वारा लिया गया। ग्रुप के पहले आयोजन में लगभग 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा
लिया।
इस आयोजन में मुख्य रुप से वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, डॉ. केके वर्मा,
डॉ. महेन्द्र चुघ, अरविंद सोनी, महेन्द्र सोनी, नवीन गांधी, पीडी वर्मा, मुकेश सोनी,
राजेन्द्र जाखड़, डॉ. आरके सैनी, शैलेश वर्मा, अनिल सोनी, डॉ. पटेल स्वामी, आरके भारद्वाज,
राकेश सोनी, अश्वनी आसू, त्रिभुवन बख्शी, जितेन्द्र शर्मा, तरुणा कपूर, अन्नू बतरा,
सुलोचना वर्मा, ललिता वर्मा, आशा वर्मा, अंगूरी देवी, पूनम गांधी, सुनीता सोनी, सीमा
वर्मा, ममता सोनी, सुमन सोनी, सतवंती देवी सहित कई बच्चों ने भी भागीदारी की।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
